70 शिक्षक -शिक्षिकाए हुए सम्मानित
उरई, सितम्बर 5 -- उरई, संवाददाता। शिक्षक दिवस पर सीएम ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह व सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल, गोरखपुर से समर्पण, नवाचार एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 81 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षक सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए। सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया जिसे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, प्रशासक घनश्याम अनुरागी, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.