लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग रंजन फाउंडेशन के चल रहे 75 दिवसीय योग जागरूकता अभियान के तहत योग वेलनेस सेंटर महेवागंज के सहयोग से 70वीं वाहिनी एसएसबी में योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सशस्त्र सीमा बल के जवानों को योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना और दैनिक जीवन में योग के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव, सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार, एडम इंस्पेक्टर विवेक कुमार व बीएचएम प्रभजोत सिंह सहित अन्य अधिकारियों व जवानों ने योगाभ्यास में सहभागिता की। योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल के निर्देशन में राजदीपिका तिवारी ने योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग रंजन फाउंडेशन की सह संस्थापिका योगाचार्या प्रगति बरनवाल ने योग के उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.