भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अभियान में 56 दो पहिया तथा 14 चार पहिया समेत कुल 70 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही एक लाख इक्तालीस हजार रूपये का समन। भदोही कोतवाली पुलिस ने मानिकपट्टी से चार, हरिरामपुर से दो, हरियावं से एक, औराई ने झौंवा से एक, सुरियावां ने वार्ड नंबर नौ सीतारामपुर से चार लोगों के साथ ही कुल 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। यह भी पढ़ें- 87 वाहनों का चालान, एक सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...