70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग बनवाएं आयुष्मान कार्ड, पांच लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज
औरैया, अगस्त 4 -- जिलाधिकारी ने जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के साथ 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्ग, उनकी आर्थिक स्थिति या आय चाहे जो भी हो, योजना के तहत पात्र हैं। इसके अलावा अंत्योदय राशन कार्ड धारक एवं अन्य पात्र परिवार भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र लाभार्थी अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.