औरैया, मार्च 7 -- ककोर संवाददाता। जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज चिचोली में चिकित्सकों की टीम ने पहली बार डायवर्जन लूप कोलोस्टॉमी का सफल ऑपरेशन कर 70 वर्षीय मरीज को नया जीवन दिया है। इस जटिल सर्जरी की सफलता से मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी का माहौल है। औरैया निवासी 70 वर्षीय राममूर्ति को मलद्वार में ऊतक टिश्यू की असामान्य वृद्धि हो जाने के कारण मल त्याग करने में गंभीर समस्या हो रही थी। हालत इतनी खराब हो गई थी कि मरीज भोजन तक नहीं कर पा रही थी और लगातार स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। परिजनों ने मरीज को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज चिचोली में भर्ती कराया। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डायवर्जन लूप कोलोस्टॉमी सर्जरी करने का निर्णय लिया। इस प्रक्रिया में मरीज के पेट के माध्यम से मल त्याग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.