रामपुर, जून 19 -- जिला अस्पताल में मरीज को गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का मामला सामने आया है। यहां 70 वर्षीय असलम मियां को बी पाजीटिव की जगह एबी पाजीटिव ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया गया। जानकारी सामने आने पर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए। मोहल्ला नालापार निवासी असलम मियां तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनको एनीमिया की शिकायत थी, जिस वजह से उनको ब्लड बैंक में ले जाकर ब्लड चढ़ाया गया। आरोप है कि यहां पर कर्मियों ने उन्हें एबी पाजीटिव ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया जबकि परिजनों के अनुसार असलम मियां का ब्लड ग्रुप बी पाजीटिव है। इस स्तर पर लापरवाहियों के सामनें आने पर अस्पताल की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। इसको लेकर मरीज के परिजन अस्पताल की व्यवस्थाओं को कोस रहे हैं तो वहीं अस्पताल प्रशासन ऐसे दावों से इनकार कर रहा है...