लखीमपुरखीरी, मई 15 -- गुरुवार को पुलिस ने अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सत्तर लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। एसआई अर्जुन सिंह ने सिपाहियों के साथ रकेहटी देहात के चिड़ीमारनपुरवा गांव के रामकुमार और दिनेश को प्लास्टिक की बोरियों में अवैध शराब एक-एक लीटर के दस-दस पाउचों समेत पकड़ा। लुधौरी के पुरैना गांव निवासी सोबरन को सिपाही संजय यादव ने प्लास्टिक की बोरी में बीस पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए पकड़ा। एसआई राजवीर सिंह ने मूड़ा बुजुर्ग के तारानगर चौराहा निवासी जयप्रकाश यादव की तलाशी में प्लास्टिक की बोरी में तीस लीटर कच्ची शराब बरामद करने के बाद अवैध शराब रखने व बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। सबके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...