लखीमपुरखीरी, मई 22 -- नौगवां। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान के तहत मझगई पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मझगई थाना अध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने जानकारी देते हुए बताया की एक अभियुक्त रंजीत पुत्र कालिका निवासी विशनुपुर को उसके ही घर से एक नीली बोरी मे रबड़ के ट्यूब मे 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मझगई थाना पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही से अवैध कारोबारियों मे हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश यादव व रोबिन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...