समस्तीपुर, फरवरी 14 -- वारिसनगर। हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद चर्चित डॉक्टर अपहरण एवं 70 लाख रुपये फिरौती कांड को लेकर वारिसनगर क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, रामपुर फरीदपुर से एक नर्सिंग इंस्टीट्यूट संचालक डॉ. सर्वेश कुमार तिवारी का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाया गया था और 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि प्रारंभ में ग्रामीणों को इस घटना पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन जब वारिसनगर थाना की पुलिस मुख्य सरगना की तलाश में विभिन्न गांवों में पहुंचकर पूछताछ करने लगी, तब लोगों को मामले की गंभीरता का अहसास हुआ। इधर पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच और लोकेशन के आधार पर मकसूदपुर गांव में छापेमारी की। वहां एक घर से डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.