नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- प्रदूषण को नियंत्रित करने और दिल्ली को हरा-भरा बनाने की मुहिम में दिल्ली सरकार ने 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। सरकार ने अपने इस अभियान में जनता को भी शामिल किया। आम लोगों ने स्लॉट बुक कर 3.56 लाख पौधे रोपे। सीएम ने अब स्थानीय लोगों से इन पौधों की निगरानी और संरक्षण करने की अपील की है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेगा प्लांटेशन ड्राइव की शुरुआत बीती 7 जुलाई को वन महोत्सव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने इस अभियान को आगे बढ़ाया गया। इसमें सरकारी विभागों के साथ-साथ स्थानीय निकायों, सार्वजनिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, आरडब्ल्यूए और दिल्ली के आम लोगों ने भागीदारी की। उन्होंने बताया कि दिल्ली के रिज क्षेत्रों में करीब 25 लाख पौधे लगाए गए। मध्य...