कोलकाता, जून 22 -- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपना पहला बजट सोमवार को पेश किया है। पार्टी ने विधायकों की निधि में बड़ा इजाफा किया है। इसके साथ ही अब क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिनिधियों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकार ने एक लाख सरकारी पदों को भी भरने का ऐलान कर दिया है। कहा जा रहा था कि सरकार ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पिछली सरकार से जुड़ी कैग रिपोर्ट पेश कर सकती है। पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने भाजपा सरकार का पहला बजट पेश किया। बजट भाषण में बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने एक लाख सरकारी पद भरने का वादा किया, जिनमें से 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए होंगी। साथ ही विधायक निधि 70 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की घोषणा की। दासगुप्ता ने कहा कि सरकार को पिछली सरकार से 8.15 लाख कर...