गोपालगंज, अप्रैल 4 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता की जानकारी दी। अभियान के दूसरे चरण में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने गुम या चोरी हुए 70 मोबाइल फोन और 18 बाइक बरामद कर सत्यापन के बाद उनके असली मालिकों को सौंप दिए। नगर थाना, बरौली, उचकागांव, कटेया सहित कई क्षेत्रों से मोबाइल व बाइक जब्त किए गए। मोबाइल मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखी। मौके पर डीएसपी, थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.