औरैया, दिसम्बर 30 -- आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अब अधिकारियों को भारी पड़ेगी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन अधिकारियों की संतुष्टि प्रतिशत 70 फीसदी से कम रही, उनका वेतन रोका जाएगा। इसके साथ ही शीतलहर से बचाव, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। दो दिन में सुधार नहीं तो वेतन आहरण पर रोक मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी दो दिन के भीतर अपने विभाग से संबंधित आईजीआरएस और सीएम हेल्पल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.