गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर को सीवर ओवरफ्लो और मानसून के जलभराव से बचाने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में सिवरेज मैनेजमेंट सेल और मानसून मैनेजमेंट सेल की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामने आया कि सीवर नेटवर्क को सुधारने का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि मानसून प्रबंधन के लिए शहर के 159 संभावित जलभराव स्थलों को चिन्हित कर उन पर काम शुरू कर दिया गया है। बैठक में निगमायुक्त ने वार्ड-वार कार्यों का लेखा-जोखा लिया, जिसमें वार्ड-9 (शक्ति पार्क, खांडसा) में नई सीवर और वाटर लाइन का काम प्रगति पर है। पटौदी रोड की मास्टर सीवर लाइन का काम पूरा हो चुका है। वार्ड-17 (नरसिंहपुर, बेगमपुर खटोला) में अधिकांश स्थानों पर डी-सिल्टिंग (सफाई) पूरी हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.