70 फीसदी पंजीकरण पूरा, रसोइयों को भी मिलेगा लाभ
कानपुर, जून 12 -- कानपुर। परिषदीय शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने के लिए प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। समीक्षा बैठक में इसे प्राथमिकता पर रखा गया है। ग्रीष्मावकाश के दौरान ही स्कूलों के स्तर से 70 फीसदी शिक्षकों का पंजीकरण करा दिया गया है। इसमें शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक शामिल हैं। नए विभागीय आदेश में एमडीएम प्राधिकरण की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि रसोइयों व उनके परिवार के सदस्यों का भी कैशलेस इलाज की सुविधा में पंजीकरण किया जाएगा। रसोइयों के लिए यह आदेश अब जारी किया गया है। शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल खुलते ही सर्वोच्च प्राथमिकता पर इस कार्य को कर लिया जाए। यह भी पढ़ें- पांच लाख तक का कैशलेस चिकित्सा का मिलेगा लाभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.