70 फीट का रावण और दो मंजिला सोने की लंका, रांची में आज दशहरे पर कहां-कहां आयोजन; पूरी डिटेल
रांची, अक्टूबर 20 -- Ranchi Dussehra Celebrations: झारखंड की राजधानी रांची में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 20 अक्टूबर को शहर के विभिन्न स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन किया जाएगा। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी होगी। इस दौरान 70 फीट का रावण और दो मंजिला सोने की लंका प्रमुख आकर्षक का केंद्र होंगे। शहर में मोरहाबादी मैदान, अरगोड़ा मैदान और एचईसी के शालीमार मैदान समेत टाटीसिलवे, तुपुदाना और हुंडरू में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रमुख आयोजनों में शाम चार बजे से कार्यक्रम शुरू होने की तैयारी है। मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से भव्य दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम चार बजे होगी, जबकि पुतला दहन शाम 5:30 बजे के बाद किया जाएगा। आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.