लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- जिले में स्वास्थ्य महकमा सत्तर प्लस उम्र वालों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान चला रहा है। इसके चलते आईटीआई राजापुर में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में स्वास्थ्य विभाग विशेष शिविर लगा रहा है। सीएमओ डा. संतोष गुप्ता ने बताया कि 22 फरवरी, रविवार को आईटीआई राजापुर में सुबह 10 बजे से आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को केवल आधार कार्ड साथ लाना होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित समयावधि में मौके पर उपस्थित रहकर कार्ड बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने यह भी बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं। आम नागरिक स्वस्थ्य विभाग की विभिन्न योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.