जौनपुर, अप्रैल 2 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के कुल 76,417 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिससे जनपद को राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद में कुल मिलाकर अब तक 13,68,270 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। विशेष ड्राइव में कुल 91,954 आयुष्मान कार्ड बनाकर जनपद ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। ब्लॉक स्तर पर धर्मापुर, जलालपुर एवं मुफ्तीगंज में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जनपद में अब तक 1,45,899 लाभार्थियों का उपचार आयुष्मान योजना के अंतर्गत किया जा चुका है, जिस पर कुल 260.48 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.