70 पार बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने को होगी मुनादी
फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। सीडीओ पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान और आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चले संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित दस्तक अभियान के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में सफाई कार्य छूट गया है या दोबारा गंदगी फैल गई है वहां तत्काल सफाई व झाड़ियों की कटाई कराई जाए। साथ ही ग्राम प्रधानों के माध्यम से मुनादी कराकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने को कहा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीएसओ को भी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। जिला कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.