बिहारशरीफ, मई 19 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कमरुद्दीनगंज निवासी 53 वर्षीय प्रेम कुमार मालाकर 10 मार्च से ही लापता है। वह 70 दिन बाद भी अब तक घर नहीं लौटा है। परिजन किसी अप्रिय घटना को लेकर आशंकित हैं। उनके भाई अजय मालाकार ने नौ मई को लहेरी थाना में एफआईआर कर भाई को खोजने की गुहार लगायी है। उन्होंने बताया कि वे दिव्यांग और शारीरिक रूप से काफी कमजोर है। 10 साल से उनके साथ रहकर फूल व माला बेचने का काम करता था। उन्होंने बताया कि परवलपुर से वे 10 साल पहले यहां रोजगार की तलाश में आए थे। तब से वह भाई के साथ भरावपर में फूल माला बेचकर अपना परिवार चलाते थे। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...