70 दिन में 432 किशोरियों को लगा एचपीवी टीका, रफ्तार रोक रहीं अफवाहें
कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर। गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए कुशीनगर में चलाया जा रहा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। 30 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 432 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अभी भी बड़ी संख्या में लोग इस टीके के प्रति पूरी तरह जागरूक नहीं हैं और कई स्थानों पर फैली अफवाहें अभियान की रफ्तार को प्रभावित कर रही हैं।
टीकाकरण का लक्ष्य जिले में लगभग 40 हजार किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाया जाना है। इसके लिए विभाग को शुरुआती चरण में 10,600 वैक्सीन प्राप्त हुईं थीं। अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में नियमित रूप से टीकाकरण किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.