सीवान, जनवरी 5 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की ओर से जरूरतमंद थैलेसीमिया रोगियों को प्रति महीने मुफ्त में खून उपलब्ध कराया जा रहा है। एक आंकड़े के अनुसार जिले में 57 पंजीकृत व 13 अपंजीकृत थैलेसीमिया रोगी हैं और इनकी संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती ही जा रही है। जिले में वर्ष 2023-24 में करीब 40 थैलेसीमिया रोगियों की संख्या बतायी जा रही थी। वहीं, अब बढ़कर 70 तक पहुंच गयी है। सभी को नियमित रूप से खून की जरूरत पड़ती है और ससमय खून उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया गया कि ब्लड बैंक के सुचारू रूप से संचालन व इसमें खून के सभी ग्रुपों की उपलब्धता के कारण यह संभव हो रहा है। दावा है कि इस वर्ष गोपालगंज, सारण सहित कई अन्य जिलों की तुलना में अधिक रोगियों को खून उपलब्ध कराया गया है। थैलेसीमिया एक रक्त जनित रोग है जो मानव शरीर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.