70 ग्राम स्मैक के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
महाराजगंज, जून 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली पुलिस, स्वाट व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 69.90 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक और एक युवती को त्रिमुहानी घाट से पहले जंगल महलगंज जाने वाले बंधे के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से दो पाउच में 41.20 ग्राम व 28.70 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। इस मामले में कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहिया नगर निवासी 26 वर्षीय करन मणि त्रिपाठी व गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र की ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 28 वर्षीय मनीषा निषाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक करन मणि त्रिपाठी के खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.