70 किसानों के बीच मड़ुआ और अरहर के बीज वितरित
रांची, जुलाई 18 -- कर्रा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत शनिवार को कर्रा प्रखंड की लरता पंचायत के कांटी बिरटोली गांव में कृषक गोष्ठी और बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आत्मा के परियोजना निदेशक अनुरंजन रॉय और उप परियोजना निदेशक शैलेश सिंकु ने किसानों को मिलेट फसलों की उन्नत खेती, बीज उपचार, वैज्ञानिक बुवाई, फसल प्रबंधन तथा किसान समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और मिलेट मिशन योजना की जानकारी दी। इस दौरान हंस फाउंडेशन की ओर से चयनित 70 किसानों के बीच प्रमाणित मड़ुआ और अरहर के बीज वितरित किए गए। अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, संतुलित उर्वरक का उपयोग करने और समय पर खेती करने की अपील की। किसानों ने भी श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.