बोकारो, मई 24 -- बालीडीह पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया के विभिन्न हिस्सों से चोरी किए गए 70 किलोग्राम एल्युमिनियम के साथ चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। बरामद एल्युमिनियमऑल्टो कार संख्या जेएच10बीएच-3892 में लदा हुआ था। पुलिस ने कुर्मीडीह निवासी प्रकाश उपाध्याय, प्रिंस कुमार, सिंटू कुमार तथा हजारीबाग निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार ने इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह और एसआईटी टीम के साथ शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा किया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी प्रकाश उपाध्याय गिरोह का सरगना है। वह रोहित कुमार के साथ मिलकर चोरी किए गए अलमुनियम को रामगढ़ इलाके में स्टॉक करता था और बाद में चारपहिया वाहनों के जरिए बंगाल के तस्करों तक पहुंचा...