लखनऊ, मई 5 -- सुबह 8:30 बजे के करीब अचानक आसमान में काले घने मेघ छा गए और रात जैसा अंधेरा हो गया। कुछ जगह तो रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटियों के सुरक्षा गार्डों ने स्ट्रीट लाइट दोबारा जला दी। शहर की सड़कों से हाईवे तक वाहन लाइटें चालू कर चलते दिखे। कुछ ही देर में तेज आंधी आई जिसकी रफ्तार 68 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी-बारिश की वजह से सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री कम 33.3 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इसके पहले 2021 की मई में अधिकतम तापमान इतना नीचे गया था। यह भी पढ़ें- UP Weather : यूपी में दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश-ओलों से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे 21.4 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा से लेकर बांग्लादेश तक वायुमंडल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.