70 करोड़ के बकाया भुगतान को किसानों ने दिया ज्ञापन
बरेली, जून 23 -- बंद पड़ी ओसवाल चीनी मिल नवाबगंज के लगभग 70 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर किसानों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। किसानों के साथ पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुमुद गंगवार ने कहा कि वर्ष 2023 से 2025 तक का चीनी मिल ने 70 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया है। इस संबंध में कई बार किसान नवाबगंज तहसील में धरना दे चुके हैं। कमिश्नर से भी इसकी शिकायत की थी। उसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ। किसानों ने गन्ना राज्य मंत्री के घर का घेराव भी किया। उसके बाद भी सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। सौरभ कुमार, रमेश कुमार, भूपराम, ओमप्रकाश, सुरेश, राज गंगवार, सुरेश चंद्र आदि ने तत्काल भुगतान कराए जाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.