70 करोड़ की लागत से बनी सड़क व पुल का लोकार्पण
बुलंदशहर, जून 13 -- भाजपा के बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने शनिवार को लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फोरलेन सड़क एवं काली नदी पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने डीएवी फ्लाईओवर से मिर्जापुर तक बने मार्ग पर स्थित काली नदी पुल का फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर तैयार हुआ यह पुल और फोरलेन मार्ग क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात है। इसके निर्माण से बुलंदशहर शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल चौधरी, नगर महामंत्री अशोक चौधरी, सभासद योगेंद्र चौधरी, सभासद लक्ष्मण लोधी, प्रधान योगेश लोधी, पूर्व प्रधान प्रेमवीर सिंह, छत्रपाल लोधी, मूलचंद शर्मा, सुंदर पाल, अशोक शर्मा, चंद्र प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.