70 करोड़ से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बनेंगे मेडिकल ओपीडी व स्टेडियम
बहराइच, जून 23 -- बहराइच,संवाददाता। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अब छात्रवृत्ति तक सीमित नहीं रहा। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम पीएमजेवीके के तहत जिले में करीब 70 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। मकसद अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा मजबूत करना है।प्रस्तावित कार्यों में मेडिकल कॉलेज में आधुनिक ओपीडी भवन, राजकीय इंटर कॉलेज जीआईसी में ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट और दो मिनी स्टेडियम का निर्माण शामिल है। योजना के तहत उन्हीं क्षेत्रों को चुना जाता है जहां अल्पसंख्यक आबादी 50% या उससे अधिक है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल व सामुदायिक सुविधाओं का विकास कर लोगों को सीधा लाभ पहुंचाना लक्ष्य है।इसी माह राज्य स्तर से प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद अंतिम स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.