70 करोड़ के नकली सिक्के खपाने वाला गिरोह का शातिर गिरफ्तार, 5 साल तक रह चुका है प्रमुख प्रतिनिधि
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने मधुबनी की राजनगर थाना पुलिस के सहयोग से गुरुवार देर शाम जिले में छापेमारी कर नकली सिक्के बनाने और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर मिथिलेश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। लड्डुगांव निवासी मिथिलेश पर बाजार में करीब 70 करोड़ रुपये के नकली सिक्के खपाने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। इस संबंध में सहारनपुर नगर थाने में केस दर्ज है। उधर, शुक्रवार को सहारनपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। राजनगर थानेदार सतेन्द्र कुमार ने बताया कि सहारनपुर पुलिस ने बीते 12 सितंबर को नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह के सरगना उपकार लुथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में राजनगर के लड्डुगांव निवासी संतोष चौरसिया भी शामिल था। मामले की जांच के दौरान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.