70 आइफोन, 26 लैपटॉप; गुजरात में डेढ़ घंटे में एक करोड़ का सामान उड़ा ले गए चोर
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- गुजरात के अहमदाबाद जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां अंग्राम माइक्रो के गोदाम में एक करोड़ रुपए के कीमत के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चोरी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक चोर पिछले दरवाजे से अंदर घुसे और सारा सामान ले उड़े। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना नवापुरा गांव की है। चोर किए गए सामानों में आई आईफोन, डेल और एचपी के लैपटॉप, एप्पल वॉच, आईपैड समेत एक करोड़ का सामान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना 21 अक्टूबर को देर रात एक बजे से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि चोर खुले मैदान से होते हुए गोदाम के पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल हुए। उ्होंने अपने चेहरों को कपड़े से ढका हुआ था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.