देहरादून, फरवरी 12 -- देहरादून। नर्सिंग बेरोजगारों का वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर चल रहा धरना गुरुवार को 70वें दिन भी जारी रहा। सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल न होने से नाराज बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों ने आंदोलन को उग्र रूप देने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारी राजेंद्र कुकरेती और प्रवेश रावत ने कहा कि हजारों प्रशिक्षित युवा वर्षों से रोजगार की राह देख रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में लेटलतीफी और अनियमितताओं ने उनका भविष्य अधर में लटका दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने जल्द वर्षवार भर्ती प्रणाली बहाल कर न्याय नहीं किया, तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। धरने पर मुकेश रमोला, पपेंद्र, कुलदीप, सुभास रावत और शिरा बंधानी समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.