बरेली, सितम्बर 24 -- बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल और संस्कृति के रंगों के बीच गुरुवार को स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में 70वीं बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 18 मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज की 189 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। 26 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में अपना दमखम दिखाएंगे। उद्घाटन समारोह में द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज, गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज और गुरु नानक रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त शंभू कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी 18 मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज से आई टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और...