70वीं बीपीएससी में बड़हिया का परचम, दो को मिली सफलता
लखीसराय, जून 22 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के घोषित परिणामों में बड़हिया क्षेत्र के दो युवाओं ने सफलता का परचम लहराकर इलाके का गौरव बढ़ाया है। नगर परिषद बड़हिया के वार्ड संख्या 6 निवासी अभिज्ञान कुमार तथा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालपुर गांव की मयूरी सिंह की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जानकारी अनुसार अभिज्ञान कुमार का चयन ब्लॉक एससी-एसटी वेलफेयर ऑफिसर पद के लिए हुआ है। सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अभिज्ञान ने अपनी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया। सफलता की सूचना मिलते ही उनके घर पर शुभचिंतकों, मित्रों और परिचितों का जमावड़ा लग गया। अभिज्ञान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अध्ययन को दिया। अभिज्ञान के पिता अमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.