बगहा, जून 21 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा के घोषित परिणाम में बगहा के नवेंदु मिश्र ने सफलता हासिल करते हुए एसडीएम पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवेंदु मिश्र वर्तमान में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनके चयन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। चाचा रमेश ने बताया कि नवेंदु मिश्र शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना लंबे समय से देख रहे थे। यह भी पढ़ें- जिले के दस अभ्यर्थियों ने बीपीएससी में सफलता का लहराया परचम निरंतर अध्ययन और अ...