हरदोई, जनवरी 25 -- हरदोई। पशुओं के लिए जानलेवा साबित होने वाली खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) बीमारी से बचाव के लिए जनपद में आज से 45 दिवसीय व्यापक टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के कुल 7 लाख 99 हजार 250 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तर पर 29 टीमें गठित की गई हैं, जो निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांव-गांव जाकर पशुपालकों के घर पर ही टीकाकरण करेंगी। डॉ. सिंह ने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक पशुरोग है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.