मैनपुरी, फरवरी 23 -- विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव-गांव सड़क बनाकर उन्हें सीधे शहरों से जोड़ने का कार्य किया है, जिससे ग्रामीण विकास को गति मिली है। सोमवार को उन्होंने जलालपुर नहर से डेरा बंजर तक 7 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया और आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है, जिससे प्रदेश की जनता संतुष्ट है। ग्रामीणों के आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया गया है। कस्बा आलीपुर खेड़ा में जाम की समस्या दूर करने हेतु प्रस्तावित बाईपास योजना को भी उपयोगी बताया। विधायक ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सोच सभी वर्गों के कल्याण की है। अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने विधानसभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.