मुंगेर, अप्रैल 13 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के तारापुर मोड़ के समीप एक बाइक से 7.8 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से शराब की डिलीवरी देने जमुई मार्ग की तरफ से हवेली खड़गपुर बाजार की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना की टीम जब तारापुर मोड़ के पास पहुंची तो दो व्यक्ति को बाइक से आता देखा। बाइक सवार ने दूर से पुलिस टीम को देखकर अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकला। वहीं पुलिस के जवानों ने बाइक पर रखा बोरा से 7.8 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया और स्प्लेंडर बाइक जब्त कर लिया। वहीं पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात दो धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज कर फरा...