नई दिल्ली, जून 14 -- भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है और आने वाले वर्षों में भी उसकी विकास दर मजबूत रहने की उम्मीद है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प समावेश' कार्यक्रम में यह दावा करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बावजूद भारत लगातार आर्थिक मजबूती दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि तिमाही दर तिमाही और साल दर साल भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ गति से आगे बढ़ रही है। वित्त मंत्री ने इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे लगातार देश की उपलब्धियों को कमतर दिखाने की कोशिश करते हैं और हर बार किसी बड़े आर्थिक संकट की भविष्यवाणी करते हैं, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। सीतारमण ...