भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता। जिले में ठंड की रुखसत के संग गर्मी की आमद शुरू हो गई है। इसके साथ ही शहर में पेयजल किल्लतों के बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। निदान को लेकर पालिका प्रशासन ने अभी से कदम उठाना शुरू कर दिया है। कटरा मोहल्ले को समरसेबल पंप की सौगात शनिवार को मिली। वार्ड के सभासद गिरधारी जायसवाल ने बताया कि मोहल्ले में गर्मी के दिनों में पेयजल किल्लत ना हो, ऐसे में इंतजाम को गत माह ही प्रस्ताव दिया गया था। पालिका बोर्ड की बैठक में 7.69 लाख रुपये की लागत से मोहल्ले में समरसेबल पंप स्थापित कराया गया। शनिवार को उसका लोकार्पण कर दिया गया। घरों तक पानी पहुंचाने को भूमिगत पाइपलाइन भी बिछाई गई है। इससे चकइनायत मोहल्ले के लोगों को आगामी माह में पेयजल को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस मौके पर सभासद अतहर अंसारी, दिलीप जायसवाल, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.