7.60 लाख की स्क्रीनिंग 1256 लोग मिले पॉजिटिव
मधुबनी, सितम्बर 5 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत अब तक 7 लाख 60 हजार 81 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें 1,256 टीबी पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह जानकारी संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. जीएम ठाकुर ने मासिक समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने बताया कि टीबी की जांच एवं स्क्रीनिंग को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जिले के 425 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच और उपचार से जोड़ा जा रहा है। यह विशेष अभियान 2 जुलाई से संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- निक्षय मित्र बन डॉ. रमण कुमार ने दो टीबी मरीजों को लिया गोद अभियान के दौरान दवा प्रतिरोधी टीबी के मरीजों की पहचान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि उन्हें समय पर उचित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.