गया, मई 16 -- गया जी शहर के छोटकी नवादा स्थित कुष्ठ अस्पताल परिसर में शनिवार को क्षेत्रीय दवा भंडार भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भवन निर्माण की आधारशिला रखते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि इस भवन का निर्माण सात करोड़ छह लाख 20 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। लगभग 18 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनने वाला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जहां दवाओं के सुरक्षित व व्यवस्थित भंडारण की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और छह माह के अंदर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आम लोगों को जल्द इसका लाभ मिल सके...