7.52 लाख पशुओं को गला घोटू बीमारी से बचाव को टीका लगाने का लक्ष्य
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- पशुओं में खतरनाक गलाघोटू बीमारी का खतरा है बढ़ गया है। इस घातक बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग अभियान चलाकर टीकाकरण करा रहा है। जिले के 7.52 लाख पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य विभाग को मिला है। 31 जुलाई तक सभी पशुओं को टीका लगाना है। इसकी रोज समीक्षा की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश सचान ने बताया कि पशुओं को गलाघोटू बीमारी से बचाने के लिए टीका लगवाया जा रहा है। बरसात और संभावित बाढ़ को देखते हुए बाढ़ प्रभावित होने वाली तहसील धौरहरा, निघासन, पलिया क्षेत्र में पहले चरण में टीकाकरण कराया गया। इसके बाद लखीमपुर, गोला के बाद मोहम्मदी, मितौली में टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब भी टीकाकरण के लिए टीम गांव पहुंचे तो अपने पशुओं को टीका जरूर लगवाएं। जिससे पशुओं का घातक बीमारी से बचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.