हापुड़, मई 16 -- ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। जिसका खामियाजा भीषण गर्मी और लू में यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। घंटों प्लेटफार्म पर बैठ यात्री परेशान हैं। नियमित ट्रेनों के साथ साथ ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही है। यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों का संचालन समय से कराने की मांग की है, ताकि वह समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सकें। नई दिल्ली से कासगंज जाने वाली कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस 34 मिनट, वाराणसी से दिल्ली जाने वाली दिल्ली समर स्पेशल 7.52 घंटे, आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 22 मिनट, वाराणसी से मेरठ जाने वाली मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मिनट, लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 46 मिनट, पूनिया से आनंद विहार जाने वाली आनंद विहार स्पेशल टर्मि...