सासाराम, जून 15 -- (पेज चार की बॉटम) कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए जाएंगे 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र, लाभार्थियों को नहीं देना होगा कोई शुल्क 1512 करोड़ रुपये की योजना से ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा, रोहतास में भी कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण सासाराम, हिन्दुस्ताना संवाददाता। गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ, सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को पटना स्थित विद्युत भवन से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले में सात हजार 500 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- सौर ऊर्जा संयंत्र अधिष्ठापन कार्यक्रम से जुड...