गुमला, मार्च 13 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल उद्घाटन के महज एक वर्ष के भीतर ही जर्जर हो गया है। टाटी-केड़ेंग मार्ग पर करीब 7 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह पुल अब उपयोग लायक नहीं रह गया है। पुल की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि संबंधित विभाग को इसे औपचारिक रूप से फेल घोषित करना पड़ा है।मामले को लेकर गुमला विधायक और झारखंड विधानसभा की शून्यकाल समिति के सभापति भूषण तिर्की ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल का इतने कम समय में जर्जर हो जाना गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।विधायक ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारियों और संवेदक के बीच मिलीभगत के कारण घटिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.