अररिया, मार्च 17 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी थाना क्षेत्र के साहपुर वार्ड संख्या 06 में पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक महिला को स्मैक और नेपाली करंसी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान साहपुर वार्ड नंबर छह निवासी इस्लाम की पत्नी मीना खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके घर से छापेमारी के दौरान 7.49 ग्राम स्मैक, 62,350 रुपये नेपाली करंसी तथा एक एंड्राइड मोबाइल बरामद किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, इसमें बिष्णु कांत, गोरख कुमार, पूजा कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.