7.45 लाख रुपये से बिछेगी इंटरलॉकिंग
वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को पहड़िया स्थित गणपति नगर कॉलोनी में इंटरलॉकिंग के कार्य का शिलान्यास किया। 7.45 लाख रुपये की लागत से कॉलोनी में त्वरित आर्थिक विकास योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत विकास कार्य कराया जाएगा। 60 मीटर लंबाई में इंटरलाकिंग बिछाने का कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराएगा। इस अवसर पर पार्षद राजकपूर चौधरी, अशोक मौर्या, अनिल सोनकर, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.