रांची, अप्रैल 15 -- मुरहू, प्रतिनिधि। झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचघाघ जलप्रपात के सौंदर्यीकरण के लिए 7 करोड़ 30 लाख रुपये की योजना का शिलान्यास बुधवार को विधायक रामसूर्या मुंडा, प्रमुख एलिस ओड़ेया, मुखिया मरियम होरो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। इस योजना से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शिलान्यास शिलापट्ट पर सांसद का नाम अंकित होने के बावजूद उन्हें कार्यक्रम की सूचना नहीं दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं कार्यक्रम स्थल पर छोटे शिलापट्ट और विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति से प्रमुख एलिस ओड़ेया भी नाराज दिखीं। उन्होंने कनीय अभियंता को फोन कर तत्काल मौके पर बुलाया।विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने योजना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.