बदायूं, जनवरी 21 -- वजीरगंज। वजीरगंज-उसैता मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिल गयी है। जिससे इस मार्ग से निकलने वाले लोग खुश हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। यह मार्ग लंबे समय से बदहाल था। जिसकी वजह से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वजीरगंज से उसैता मार्ग की दूरी 5.35 किलोमीटर है। इस मार्ग का अब चौड़ीकरण के साथ ही सुंदरीकरण कराया जायेगा। इस पर सरकार का 7.29 करोड़ का बजट खर्च होगा। शासन ने स्वीकृति जारी करते हुये काम शुरू कराने को 72.93 लाख का बजट भी जारी कर दिया है। इधर वजीरगंज- उसैता मार्ग के लिए मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी अफसरों ने टेंडर प्रकिया शुरू करा दी है। इधर लोगों का कहना है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण होने से काफी लाभ मिलेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर गहरे गड्ढे हैं, जिसकी वजह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.